भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन! STF जवान की पहली गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

Bharat Tiwari Encounter Case First Arrest: बिहार के फेमस भरत तिवारी एनकाउंटर मामले जाँच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली गिरफ़्तारी कर ली है। पुलिस ने एनकाउंटर में शामिल STF के जवान अक्षय कुमार को आरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि एनकाउंटर के दौरान भरत तिवारी पर पहली गोली अक्षय कुमार ने ही चलाई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, भरत तिवारी का परिवार एनकाउंटर के बाद से ही इसमें शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था। इसी के क्रम में स्पेशल टास्क फ़ोर्स और भोजपुर पुलिस की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की है। भोजपुर पुलिस के पुलिस अधीक्षक ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। इस गिरफ्तारी के बाद अब प्रकरण में शामिल सभी पुलिस वालों पर शिकंजा कसने का खतरा बन चुका है। अगर कार्रवाई आगे बढती है, तो बाकी पुलिसवालों को भी गिरफ़्तार किया जा सकता है।
क्यों हुई है गिरफ़्तारी
17 जून को भोजपुर में पुलिस ने पहले भरत तिवारी को गिरफ्तार किया, फिर उसका एनकाउंटर कर दिया। पुलिस वालों का दावा था कि भरत ने भागने की कोशिश की थी और उन पर गोलियां भी चलाई थी। इसलिए एनकाउंटर किया गया। लेकिन गिरफ़्तारी से कुछ समय पहले भरत ने फेसबुक पर लाइव विडियो शुरू किया था, जिसमें साफ़ दिख रहा है कि भरत ने पहले अपनी बन्दूक पुलिस के सामने फेंक दी थी और सरेंडर कर दिया था।
पुलिस का बयान और भरत का लाइव विडियो आपस में मेल नहीं खा रहे थे। साथ ही, भरत के परिवारजनों ने भी फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया था। इसलिए मामले में तत्कालीन DCP राजेश कुमार शर्मा सहित 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। साथ ही, एक जाँच आयोग भी गठित किया गया, जिसने अब तक 7 लोगों के बयान दर्ज किये हैं। मामले की जाँच चल रही है और भविष्य में और भी गिरफ्तारियां होने की सम्भावना है।
इस लिंक को शेयर करें

