होम/national/cjp-protest-abhijeet-dipke-on-bond-raise-protest-again

मुचलका भरने के बाद भी नहीं सुधरी CJP! दिपके बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा- फिर सड़कों पर उतरेंगे

मुचलका भरने के बाद भी नहीं सुधरी CJP! दिपके बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा- फिर सड़कों पर उतरेंगे
राष्ट्रीय
11 Oct 2026, 06:02 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

सीजेपी के फाऊंडर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने कोई बॉन्ड नहीं भरा है जिसमें ये कहा गया हो कि हम कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे एक साल तक, हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिया गया था। रविवार, 11 अक्टूबर को तीनों नेताओं को रिहा कर दिया गया। हालांकि, रिहाई के साथ एक साल तक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की शर्त को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

इसके बाद ये चर्चा होने लगी कि क्या कॉक्रोच जनता पार्टी अगले एक साल तक प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। क्योंकि दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों नेताओं की रिहाई के लिए 50 हजार रुपये का जमानती मुचलका भरा गया, जिसमें एक साल तक शांति और अच्छा आचरण बनाए रखने की शर्त थी। वहीं, दिपके का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड नहीं भरा, जिसमें प्रदर्शन नहीं करने की बात कही गई हो।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जारी रहेगा आंदोलन

अभिजीत दिपके के बयान से साफ है कि CJP अपने आंदोलन को खत्म करने के मूड में नहीं है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। CJP का आरोप है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या CJP एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी और क्या प्रशासन उसे इसकी अनुमति देगा? फिलहाल अभिजीत दिपके के बयान ने साफ कर दिया है कि रिहाई के बाद भी आंदोलन को लेकर उनका रुख नरम नहीं पड़ा है। CJP के अगले कदम और प्रदर्शन की तारीख को लेकर आगे की घोषणा पर नजर रहेगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.