होम/national/cm-bhajan-lal-sharma-constituency-sanganer-15-years-awaited-road-in-jaipur

भारत रफ्तार की खबर का असर, 15 साल बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा इलाके में बनेगी सड़क, अतिक्रमण पर कार्रवाई

भारत रफ्तार की खबर का असर, 15 साल बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा इलाके में बनेगी सड़क, अतिक्रमण पर कार्रवाई
राष्ट्रीय
16 Jun 2026, 02:41 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में 100 फीट सेक्टर रोड का प्रोजेक्ट जो अधर में लटका हुआ था और जो प्रगति के नाम पर सिर्फ और सिर्फ स्टे का ऑर्डर पा रहा था, भारत रफ्तार की खबर के बाद अब इस पर बड़ा असर हुआ है। न्यू सांगानेर रोड से वाया मान्यावास भारत माता सर्किल तक की इस रोड पर अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं जिसके बाद इस सड़क का निर्माण शुरू होगा। बता दें कि इस सड़क की बदहाल हालत को लेकर मानसरोवर की शिव विहार कॉलोनी की बी विकास समिति के अलावा 30-35 कॉलोनियों के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कैंप कार्यालय में जाकर ज्ञापन दिया था।

CM भजनलाल शर्मा को दिया था ज्ञापन

ये पृथ्वीराज नगर दक्षिण प्रथम के 6 ब्लॉक की वरुण पथ मानसरोवर के सामने न्यू सांगानेर रोड से वाया मान्याबास भारत माता सर्किल तक 100 फीट सेक्टर रोड का प्रोजेक्ट है। ये 2012 से रुका पड़ा है। इसे लेकर मानसरोवर की शिव विहार कॉलोनी की बी विकास समिति के साथ करीब 35 कॉलोनिय़ों के लोगों ने बीते दिनों CM भजनलाल शर्मा के कैंप कार्यालय में CM के नाम का ज्ञापन दिया था।

पहले 2015 में अपीलीय अधिकरण, JDA द्वारा रेपूरणमल सैनी बनाम JDA में स्टे किया गया था जो 17 जून 2016 तक प्रभावी रहा था। इसके बादद अपीलीय अधिकरण, JDA द्वारा लेखराज सैनी बनाम JDA में स्टे (Stay) किया गया जो 21 दिसंबर 2022 तक प्रभावी रहा। इसके बाद हाई कोर्ट द्वारा पूरणमल सैनी बनाम JDA में 19 अगस्त 2016 को स्टे (Stay) किया गया जो 28 मार्च 2023 तक प्रभावी रहा।

एक साल पहले हटा था स्टे फिर भी सड़क निर्माण पर कोई ध्यान नहीं

15 जुलाई 2025 को JDA ने इसे बनाने का फैसला दे दिया था। लेकिन बावजूद इस सड़क को बनाने का काम ही नहीं शुरू किया गया। भारत रफ्तार ने इस मुद्दे को पूरी दृढ़ता के साथ उठाया और अब सड़क बनने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.