धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉक्रोच जनता पार्टी का रिएक्शन आया सामने, बोली- जीत गए कॉक्रोच

कॉक्रोच जनता पार्टी का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पहला रिएक्शन सामने आया है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि कॉक्रोच जीते और लोकतंत्र जीता। जय हिंद, जय भारत!
पर वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिजीत दिपके हाथ में फोन लिए हैं और ऐसा दिखा रहे हैं कि फोन पर उन्हें इसकी जानकारी मिली है। इसके बाद खुशी से उछलते हुए प्रदर्शनकारियों को इसकी सूचना दे रहे हैं जिसके बाद उनमें भी खुशी की लहर दौड़ जाती है।
एक पोस्ट में लिखा कि मैंने पहले ही कहा था कि युवाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष जाया नहीं जाएगा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफे पर क्या बोले अभिजीत दिपके
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। ये लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवज़ा मिलना चाहिए और दूसरा, ये पुलिस वाले गुंडे जिन्होंने 20 तारीख को एक्शन लिया। उसके लिए पुलिस अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए। याद रखना कॉकरोच से पंगा मत लेना।
अभिजीत दिपके ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और ये इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं।
युवाओं को कानूनी पचड़ों से बचाने के लिए दिया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान ने जो इस्तीफा दिया है उसके लेटर में लिखी एक बात पर काफी चर्चा हो रही है। इसमें लिखा गया है कि “ये पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज दिया है”।
यानी धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को गलत संगत से बचाने के लिए, देश विरोधियों से बचाने के लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में क्या कहा?
इस लिंक को शेयर करें

