होम/national/congress-protest-police-harrasment-priyanka-gandhi-rahul-gandhi-gyanesh-kumar

पुलिस पर हाथ उठाना...कांग्रेस को पड़ेगा भारी! पुलिसकर्मी को मारी लात, प्रियंका गांधी ने मारी कोहनी

पुलिस पर हाथ उठाना...कांग्रेस को पड़ेगा भारी! पुलिसकर्मी को मारी लात, प्रियंका गांधी ने मारी कोहनी
राष्ट्रीय
08 Oct 2026, 02:34 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रदर्शन से कुछ ऐसी विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जिसकी जितनी आलोचना की जाए वो कम है। जो पुलिस दिन-रात जनता की सेवा और सुरक्षा में लगी रहती है, हर एक छोटी-बड़ी घटना पर जो पुलिस हमें याद आती है, उन्हीं पुलिसकर्मियों को इन दिनों हो रहे प्रदर्शन खून के आंसू रुला रहे हैं।

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के भी मारपीट के वीडियो वायरल

प्रोटेस्ट चाहे कॉक्रोच जनता पार्टी का हो या फिर कांग्रेस का, इन्होंने पुलिसकर्मियों का जो अपमान किया है वो ना-काबिल-ए-बर्दाश्त है। बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सांसदों के प्रदर्शन में कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें ये नेता पुलिसकर्मियों को ही मार-पीट रहे हैं। कहीं प्रियंका गांधी महिला पुलिस कॉन्सटेबल को कोहनी से मारती दिख रही है। तो कहीं राहुल गांधी महिला पुलिसकर्मियों को बलपूर्वक आपत्तिजनक तरीके से हटाते दिख रहे हैं।

जनता की सहानुभूति के चक्कर में पुलिसकर्मियों का अपमान!

इतना ही नहीं इनके नेताओं-सांसदों ने तो इस मामले में हद ही पार कर दी। एक वीडियो में इन्होंने पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराया और जब वे उठे तो पीछे से उन्हें लात तक मारी। जो कांग्रेस गला फाड़-फाड़कर लोकतंत्र की हत्या की बात कर रही है। जिनके नेताओं की सुरक्षा के लिए जो पुलिसकर्मी दिन-रात, धूप-बरसात खड़े रहते हैं। वो विरोध प्रदर्शन के नाम पर इन्हीं पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। ये नजारा देश भर की जनता देख रही है जो कांग्रेस और सीजेपी ये सोच रही है कि चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए धूम मचाकर वो जनता की सहानुभूति और वोट बटोर लेगी तो पुलिसकर्मियों के साथ किए जा रहे इस बर्ताव पर वही वोट सरक कर वापस भी आ जा रहे हैं, य़े भी कांग्रेस और सीजेपी को सोच लेना चाहिए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.