DUSU में NSUI का सूपड़ा साफ, ABVP ने जीता अध्यक्ष-सचिव-संयुक्त सचिव पद, निर्दलीय उपाध्यक्ष

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के रुझान अब नतीजों में बदलने लगे हैं। ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर कब्जा जमाया है। ABVP के यश डबास अध्यक्ष पद पर जीत रहे हैं, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष जीता है। गौर करने वाली बात ये है कि वोटिंग में NSUI का सूपड़ा साफ हो गया है। इन पदों में से एक पर भी NSUI का कैंडिडेट नहीं जीता।
ये हालात तब हैं जब NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने ये कहा था कि इस चुनाव में ABVP का सूपड़ा साफ कर देंगे। वहीं विनोद जाखड़ ने इस पर काउंटिंग के दौरान वोट चोरी और धांधली का बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रशासन पूरी तरह से ABVP के समर्थन में उतर आया है और उन्हें चुनाव जिताने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
नतीजों मे गड़बड़ी का दावा करते हुए जाखड़ ने DU के स्टूडेंट्स से दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टेडियम पहुंचने की अपील की है। ऐसे में सवाल ये है कि विनोद जाखड़ के आरोपों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
कौन क्या बना
अध्यक्ष- यश डबास (ABVP)
उपाध्यक्ष- दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
सचिव- रिया छावड़ी (ABVP)
संयुक्त सचिव- लक्ष्यराज (ABVP)
अध्यक्ष पद के लिए दलों को कितने वोट मिले
ABVP- 21,109- यश डबास
NSUI- 20,554- विजय मीणा
उपाध्यक्ष के लिए वोट
निर्दलीय- 27,501 - दीपांशु शौकीन
ABVP- 14506 - इशू मौर्य
NSUI- 3,827 - वीर चतरथ
सचिव
ABVP – रिया छबाड़ी – 18,366
NSUI – नम्रता चौधरी – 13,451
संयुक्त सचिव
ABVP – 14,156 - लक्ष्यराज सिंह
SCS – 14,045 – विशेष यादव
NSUI – 13,829 – गोपाल चौधरी
इस लिंक को शेयर करें

