पानी की जगह युवती को पिला दिया तेजाब, हालत गंभीर, दुकानदार ने कहा कंपनी की सप्लाई में ही आया

यूपी के हापुड़ में एक युवती को पानी की जगह कथित तौर पर तेजाब पिला दिया गया। तेजाब पीते ही युवती बाहर की तरफ भागी और उल्टियां करने लगी। आनन-फानन उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कंफैक्शनरी से पानी मंगाकर दिया
ये मामला 10 जुलाई का बताया जा रहा है। हापुड़ के कोतवाली इलाके में दिल्ली रोड पर स्थित अर्जुन कॉलोनी में ये वाकया घटित हुआ। यहां पर एक सुनार की दुकान है। यहां पर शाम 6 बजे पेशे से टीचर रिया कुछ खरीदने आई थी। प्यास लगने पर उसने दुकानदार से पानी मांगा। तो दुकानदार ने अपने इस पर दुकानदार ने बगल में स्थित कान्हा कंफैक्शनरी की दुकान से पानी की एक बोतल मंगाई और युवती को दे दी। दुकानदार की तरफ से दावा किया गया है कि ये बोतल सील बंद दी और कंपनी की सप्लाई में एक साथ आई थी।
ज्वैलरी खरीदने गयी टीचर रिया तो प्यास लगी. कारोबारी ने नौकर से पास की कन्फैक्शनरी से बिसलेरी बोतल मंगाई. डीप फ्रीजर में रखी बोतल नौकर लेकर आया. तेज प्यास में रिया ने बोतल खोली और उसे पी लिया. इस बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था. मेडीकल कालेज में भर्ती रिया जिंदगी-मौत से जूझ… pic.twitter.com/WZR5II1w3D
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 11, 2026
हालत गंभीर, मेरठ रेफर
वहीं जब युवती ने जैसे ही पानी पिया उसका गला बुरी तरह जलने लगा। वो इधर उधर भागने लगी, चीखने लगी। चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। परिजन भी खबर मिलने पर तुरंत पहुंचे और फिर उसे अस्पताल ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
दुकानदार के दावे की जांच, कंपनी पर भी हो सकती है कार्रवाई
इधर थाना कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पानी की जगह दुकानदार ने तेजाब की बोतल दे दी थी। लेकिन दुकानदार इस दावे की ये बोतल पानी की बोतल के साथ ही दी गई और बोतल भी पानी वाली ही थी, इसकी भी जांच की जा रही है कि पानी की बोतल में ये ज्वलनशील पदार्थ दुकान में किसी ने रखा है या फिर कंपनी की सप्लाई में ही ऐसा आया और अगर कंपनी की सप्लाई में आया है तो कंपनी पर भी कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें- अग्निवीरों के लिए खुशखबरी है! तीनों सेनाओं ने सरकार के सामने रखी ये डिमांड
इस लिंक को शेयर करें

