Gold Silver Rate: सोने के फिर बढ़े दाम, स्थिर रही चांदी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में दो दिन की गिरावट के बाद आज फिर बढ़ोतरी हुई है। सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 29 जुलाई को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,480 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,32,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी दो दिन से 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।
राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?
राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 820 रुपए बढ़कर 1,44,480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 750 रुपए बढ़कर 1,32,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है। इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
इस लिंक को शेयर करें

