होम/national/gold-silver-rate-27-july-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Rate: दो दिन की शांति के बाद फिर उछला सोना, थमी रही है चांदी, जयपुर में क्या है भाव?

Gold Silver Rate: दो दिन की शांति के बाद फिर उछला सोना, थमी रही है चांदी, जयपुर में क्या है भाव?
राष्ट्रीय
27 Jul 2026, 10:33 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Price Today: कई महीनों की गिरावट के बाद अब पिछले एक सप्ताह से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि दो दिन से चांदी के दामों में स्थिरता बनी हुई है। सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 26 जुलाई को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,040 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,33,850 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी का भाव दो दिन से 2,40,000 रुपए प्रति किलो बना हुआ है। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।

राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?

राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 960 रुपए बढ़कर 1,46,040 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 850 रुपए बढ़कर 1,33,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 2,40,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.