Gold Silver rate: 5 जून को सोने-चांदी का क्या है रेट, राजस्थान में क्या चल रहा भाव

Gold Silver Rate Today: देश के सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 5 जून को सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इंडियन बुलियन मार्केट के रुझानों के अनुसार 24 कैरेट सोना करीब 1.57 लाख से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1.45 लाख से 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमत 2.63 लाख से 2.80 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।
राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,56,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,43,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी कल के ही भाव 2,79,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक महंगाई को लेकर चिंताएं, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव सोने-चांदी को समर्थन दे रहे हैं। बाजार की नजर भी केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर संबंधी फैसलों पर टिकी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इस लिंक को शेयर करें

