होम/national/gold-silver-rate-on-1-august-in-india-jaipur-rajasthan

Gold Silver Rate: 1 अगस्त को कितना घटा-बढ़ा सोने-चांदी का भाव, जयपुर में क्या चल रहा रेट

Gold Silver Rate: 1 अगस्त को कितना घटा-बढ़ा सोने-चांदी का भाव, जयपुर में क्या चल रहा रेट
राष्ट्रीय
01 Aug 2026, 11:17 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज भी कीमतों में थोड़ी राहत दर्ज की गई है। सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 1 अगस्त को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी तीन दिन से 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।

राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?

राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 380 रुपए गिरकर 1,44,370 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 450 रुपए गिरकर 1,32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

ईरान युद्ध से लगातार बदल रहे समीकरण

इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम यानी अमेरिका ईरान-इजरायल युद्ध से बनी परिस्थितियों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.