Gold Silver Rate: 10 जुलाई को सोने-चांदी की बढ़ीं कीमतें, जानें आज का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में 10 जुलाई को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में शादी-ब्याह के सीजन के चलते इनकी कीमतों में हल्की उछाल देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी नई दिल्ली में 10 जुलाई को 24 कैरेट सोना लगभग 1,44,950 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है वहीं 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,32,900 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5000 रुपए बढ़कर 2,40,000 प्रति किलोग्राम है।
राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का रेट
राजस्थान के कई शहरों में भी दिल्ली के लगभग समानांतर भाव चल रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 360 रुपए बढ़कर 1,44,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 350 रुपए बढ़कर 1,32,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 5000 रुपए बढ़कर 2,40,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
जानकारों के मुताबिक सोने-चांदी वैश्विक बाजार में अमेरिका-ईरान युद्ध से पैदा हुए तनाव से डॉलर की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें काफी हद तक सोने-चांदी के दामों में हलचल मचा रही हैं।
ये भी पढ़ें- 8 दिन में ही राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, सामान्य से कम हुई बारिश, अब बढ़ेगी तपन
इस लिंक को शेयर करें

