Gold Silver Rate: सस्ता होता जा रहा सोना-चांदी, जानिए क्या हैं 12 जून के दाम

Gold Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी हलचल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 12 जून को भी सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,47,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,309 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,47,860 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
चांदी का क्या है रेट?
चांदी की बात करें तो देश के ज्यादातर शहरों में 2.49 लाख से 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहा। दिल्ली में चांदी लगभग 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
राजस्थान में क्या चल रहा है रेट
राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,45,780 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,33,640 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,49,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका-ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक संकेतों का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोना 6 महीने के निचले स्तर तक पहुंचा है। आगामी दिनों में वैश्विक घटनाक्रम और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की दिशा तय करेंगी।
इस लिंक को शेयर करें

