होम/national/gold-silver-rate-today-17-june-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver rate: 17 जून को क्या है सोने-चांदी का भाव, राजस्थान में क्या चल रहा रेट?

Gold Silver rate: 17 जून को क्या है सोने-चांदी का भाव, राजस्थान में क्या चल रहा रेट?
राष्ट्रीय
17 Jun 2026, 10:41 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver rate Today: भारतीय सर्राफा और वायदा बाजार में बुधवार 17 जून को सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर रुकी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने को समर्थन मिला है। हाल के दिनों में दोनों कीमती धातुओं में वैश्विक घटनाक्रमों के कारण तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

राजस्थान में क्या चल रहा है भाव?

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 270 रुपए गिरकर 1,51,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 250 रुपए गिरकर 1,38,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी बिना किसी गिरावट के 2,65,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विश्लेषकों का मानना है कि फेड के फैसले के बाद सोने और चांदी में और अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय के निवेशकों के लिए कीमती धातुएं अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प बनी हुई हैं, लेकिन कुछ समय के लिए निवेशकों को बाजार की दिशा पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.