Gold Silver Rate: 29 जुलाई को क्या है सोने-चांदी का भाव, खरीद से पहले जान लें आज का भाव

Gold Silver Price Today: दो दिनों से लगातार सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 29 जुलाई को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,660 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी कल के ही भाव 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।
राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?
राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 660 रुपए गिरकर ₹1,43,660 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 600 रुपए गिरकर 1,31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
इस लिंक को शेयर करें

