होम/national/gold-silver-rate-today-india-rajasthan-and-jaipur

Gold Silver Rate: आज घटे या बढ़ें हैं सोने-चांदी के भाव, जानिए जयपुर का रेट?

Gold Silver Rate: आज घटे या बढ़ें हैं सोने-चांदी के भाव, जानिए जयपुर का रेट?
राजस्थान
18 May 2026, 10:12 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver rate today: सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगभग स्थिर दिख रही हैं। आज बाजार सोने में मामूली गिरावट के साथ खुला साथ ही चांदी भी हल्की फिसली है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव देखते हुए सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आते नहीं दिख रही है।

हल्का फिसला सोना-चांदी

भारत के कई राज्यों में आज सोने के भाव (24 कैरेट) 1,58,210 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं 22 कैरेट सोने के भाव 1,44,920 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इधर चांदी में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। बीते दिन से 100 रुपए कम होकर सिर्फ 2,79,900 रुपए प्रति किलो हो गई है।

ये कीमतें देश के प्रमुख सर्राफा बाजार और रेट एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के औसत आंकड़े हैं। लोकल रेट इनसे कुछ अलग भी हो सकते हैं।

राजस्थान में क्या हैं भाव

राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,57,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,43,990रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,79,900 रुपए प्रति किलो हो गई है।

वैश्विक बाजार संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें डॉलर की चाल और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव से प्रभावित होती हैं। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व नीतियाँ और ब्याज दर की उम्मीदें सोने के रुझान को प्रभावित करती हैं।

दूसरी तरफ भारत में सोने पर लगाए गए आयात शुल्क, स्थानीय मांग जैसे त्योहार, शादियां और निवेश रेट में बदलाव लाते हैं।

दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि जून 2026 में ऐसा कोई बड़ा त्यौहार या शादी सीज़न नहीं है तो ऐसे में सोने-चांदी की मांगों में स्थिरता बनी रह सकती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.