रेलवे में आज से बिना टिकट यात्रा की तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, 13 साल बाद किए बड़े बदलाव

Railway fine increased to 500 rupees: अगर आप भी रेल में बिना टिकट यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे ने शुक्रवार शाम से बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाला जुर्माना 250 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। इसको लेकर रेलवे ने एक अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियम 20 जून यानी आज से लागू हो गया है। बता दें कि इससे पहले रेलवे ने एक दिन पहले यानी 18 जून को सभी जोन को पत्र लिखकर नियमों में बदलाव की जानकारी दी थी। उस समय अधिकारियों को बताया गया था कि संशोधित प्रावधान 1 जुलाई से लागू किए जाएंगे। अब रेलवे ने एक गैजेट नोटिफिकेशन के जरिए इन नियमों को तत्काल लागू करने का फैसला लिया है।
बता दें कि रेलवे ने बढ़ोतरी का यह फैसला करीब 13 साल बाद किया है। इससे पहले 2013 में रेलवे ने बिना टिकट यात्रा का जुर्माना 50 से बढ़ाकर 250 रुपये किया था। अब इसे बढ़ाकर सीधा दुगुना कर दिया है। नए नियमों के अनुसार बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करने पर यात्री को पूरा किराया भी देना होगा। ऐसे में अब बिना टिकट यात्रा करना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।
फेरी वालों के लिए भी बदले नियम
इसके साथ ही रेलवे ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक टिकट पर यात्रा करने पर नियम कड़े कर दिए हैं। अगर ऐसा करते हुए कोई यात्री पकड़ा जाता है तो टिकट जब्त किया जा सकता है और पूरा किराया और जुर्माना वसुला जाएगा। नए नियमों में बिना अनुमति सामान बेचने वाले, फेरी लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में अब सीधा 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अगर ऐसा कोई बार-बार करता है तो उसे जेल भेजन का प्रावधान भी है। रेलवे बोर्ड ने कहा कि सभी जानकारी टिकट चेकिंग स्टाफ, कॉमर्शियल विभाग और अन्य कर्मचारियों तक तुरंत पहुंचाई जाए।
इस लिंक को शेयर करें

