होर्मुज़ में ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला, 3 भारतीयों की मौत; ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ फिर से किया बंद

Iran America War: एक तरफ अमेरिका और ईरान युद्ध को ख़त्म करने की कोशिशों में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार मिसाइल हमले भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में अमेरिका की तरफ हुए मिसाइल हमलों में ‘MT सेत्तेबेल्लो’ (MT Settebello) नाम का एक ऑइल टैंकर निशाना बन गया, जिसमें 3 भारतीयों की मौत हो गयी है।
घटना की स्थिति
‘MT सेत्तेबेल्लो’ पलाऊ के झंडे वाला (Palau-Flagged) एक ऑइल टैंकर जहाज़ है। हमले के वक्त जहाज़ क्रू में 24 भारतीय भी मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री सर्वानन्द सोनेवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज़ पर मौजूद 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और अब तक दो के शव बरामद किये जा चुके हैं। एक की तलाश जारी है।
इसके साथ ही, ओमान के बंदरगाह पर भी जहाज़ MT जलवीर पर हमला हुआ है। इस जहाज़ पर भी भारतीय स्टाफ मौजूद है। इंडियन एम्बेसी का कहना है कि वे लगातार संपर्क बनाकर स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ फिर हुआ बंद
दूसरी तरफ अमेरिका ने भी ईरान के कई बड़े शहरों पर लगातार हमले किये हैं। अमेरिकन आर्मी का दावा है कि ईरान ने पहले हमले किये थे, इसलिए सेल्फ डिफेन्स में अमेरिका ने भी हमला किया।
इस पर जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी मिसाइलें दागीं और हमले के बाद एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को बंद कर दिया है। ईरान ने घोषणा की है कि होर्मुज़ स्ट्रेट के रास्ते से किसी भी जहाज़ को गुजरने नहीं दिया जाएगा।
ट्रम्प का भी हमलावर बयान
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के मिनाब, जास्क, सिरिक, अब्बास और केशम पर हमले किये हैं। हमले के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि कल हमने ईरान पर ज़ोरदार हमला किया था, और आज भी हम उनपर फिर से हमला करेंगे।
ऐसे बयानों और हमलों के बाद एक सवाल उठता है कि क्या दोनों देश सच में युद्ध को रोकना चाहते हैं या फिर सब कुछ बर्बाद होने पर ही ये युद्ध रुकेगा।
इस लिंक को शेयर करें

