होम/national/jagannath-rath-yatra-2026-puri-heavy-rain

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू! पुरी में भारी बारिश के बीच निकले महाप्रभु

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू! पुरी में भारी बारिश के बीच निकले महाप्रभु
राष्ट्रीय
16 Jul 2026, 04:30 pm
रिपोर्टर : Dushyant

आज 16 जुलाई से उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू हो चुकी है। पुरी में भारी बारिश के बावजूद लाखों श्रद्धालु मंदिर के सिंहद्वार पर पहुंचे हैं, जहां यात्रा के लिए नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन, तीनों रथ तैयार खड़े हैं। सभी को रथ पर विराजमान कर दिया गया है। गजपति महाराज दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथों की सफाई करेंगे, जिसके बाद श्रद्धालु रथ को रथ खींचेंगे और गुंडिचा मंदिर की तरफ लेकर जाएँगे।

लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए ओडिशा सरकार ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मौके पर 220 प्लाटून पुलिस बल तैनात किये गए हैं।

बारिश के बीच निकले भगवान जगन्नाथ

यात्रा शुरू होने के पहले पुरी के कलाकारों ने ओडिसी नृत्य किया। इस वक़्त पुरी में तेज़ बारिश हो रही है, इसलिए एक नृत्यांगना ने कहा, “महाप्रभु बाहर आएंगे तो बारिश भी रुक जाएगी।” हालाँकि बारिश तो नहीं रुकी, लेकिन पानी की वजह से भगवान जगन्नाथ को बिना मुकुट पहनाए ही मंदिर से बाहर लाया गया है।

अहमदाबाद में भी निकली यात्रा

अहमदाबाद में भी रथ यात्रा भव्य रूप से निकली। गृह मंत्री अमित शाह ने जामालपुर जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से रथों को रवाना किया। सुरक्षा के मद्देनजर हाथियों के पैरों में जंजीरें बांधी गईं, क्योंकि पिछले साल तीन हाथी बेकाबू हो गए थे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.