होम/national/jantar-mantar-protest-season-2-abhijit-dipke-announcement

जंतर-मंतर पर फिर गूंजेगा छात्रों का आंदोलन! अभिजीत दीपके ने किया ‘सीजन-2’ का ऐलान

जंतर-मंतर पर फिर गूंजेगा छात्रों का आंदोलन! अभिजीत दीपके ने किया ‘सीजन-2’ का ऐलान
राष्ट्रीय
12 Aug 2026, 09:31 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jantar Mantar Protest Season 2: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर से आंदोलन शुरू होने के संकेत सामने आ रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को जंतर मंतर पर फिर से आंदोलन उठाने की घोषणा की है। दिपके ने कहा कि जल्द ही जंतर-मंतर आंदोलन का सीजन 2 शुरू होने वाला है।

अभिजीत दीपके ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लोग उनसे लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन कब शुरू होगा। खासतौर पर इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने उनसे आंदोलन के अगले चरण को लेकर कई सवाल किये। इसी के जवाब में दिपके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ शुरू करने की घोषणा की है।

किस मुद्दे पर होगा आन्दोलन

हालांकि, नए आंदोलन किस मुद्दे को लेकर होगा, यह अभी सामने नहीं आया है। दीपके ने न तो प्रदर्शन की तारीख बताई है और न ही यह स्पष्ट किया है कि इस बार किन मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। आंदोलन में कौनसे संगठन और छात्र समूह होंगे, यह भी फिलहाल साफ़ नहीं है।

इससे पहले हुए आंदोलन में परीक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं और NTA की कार्यप्रणाली जैसे मुद्दे उठाए गए थे। अब नए ऐलान के बाद छात्रों के बीच एक बार फिर आंदोलन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

शिक्षा व्यवस्था पर हो सकता है अगला आंदोलन

अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस बार स्कूलों की स्थिति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जा सकता है। अभिजीत दीपके हाल के समय में स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और विद्यार्थियों से जुड़े सवालों को लगातार उठाते रहे हैं।

हालांकि, स्कूलों को लेकर कोई आंदोलन होगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आने वाले दिनों में ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ की तारीख, मुद्दों और आगे की रणनीति को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.