होम/national/karmabhoomi-express-train-fire-patiala-punjab

कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 4 डिब्बे चपेट में, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 4 डिब्बे चपेट में, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
राष्ट्रीय
06 Nov 2026, 04:39 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से कटिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन के चार डिब्बे इसकी चपेट में आ गए। बोगियों से उठते काले धुएं के गुबार को देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकलना शुरू कर दिया।

ये घटना पटियाला जिले में राजपुरा और सरहिंद के बीच सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास हुई। घटना के बाद ट्रेन को रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेन, चार डिब्बों में फैली आग

शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली। आग की शुरुआत इंजन की तरफ से पांचवें कोच में होने की बात सामने आई है। इसके बाद आग ने आसपास के डिब्बों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए चेन पुलिंग की और ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद यात्री तेजी से नीचे उतरकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। मौके पर फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इस घटना में राहत की बात ये है कि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार किसी यात्री की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को लेकर भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे की तरफ से घटना की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.