होम/national/kulgam-terror-attack-two-hindu-labourers-killed-trf

पहलगाम जैसा हमला कुलगाम में भी! नाम पूछकर दो हिन्दू मजदूरों की हत्या, घाटी में हाई अलर्ट

पहलगाम जैसा हमला कुलगाम में भी! नाम पूछकर दो हिन्दू मजदूरों की हत्या, घाटी में हाई अलर्ट
राष्ट्रीय
01 Aug 2026, 02:33 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Kulgam Terror Attack: पिछले साल जैसा हमला पहलगाम में हुआ था, वैसा ही हमला एक बार फिर से कश्मीर के कुलगाम में हुआ है। शुक्रवार 31 जुलाई की रात करीब 08:30 बजे आतंकवादियों ने कुलगाम के पास केल्लाम में मजदूरों का नाम पूछा और दो हिन्दू मजदूरों को गोली मार दी। मृतक दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।

नाम पूछा और गोली मारी

रिपोर्ट के अनुसार, हमला कुलगाम से 20 किलोमीटर दूर केल्लाम में हुआ है। देर रात बाइक पर सवार दो आतंकवादी केल्लाम के एक ईंट भट्टे पर पहुंचे और वहां मौजूद मजदूरों से उनका नाम पूछने लगे। मजदूरों में ज्यादातर स्थानीय मुस्लिम व्यक्ति थे और दो छत्तीसगढ़ से आए हिन्दू थे। आतंकियों ने दोनों को मजदूरों से अलग किया और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। दोनों मजदूरों की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना के रूप में हुई है।

इनमें दीपक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि भूपेंद्र को सीने में गंभीर चोटें लगीं। भूपेन्द्र को इलाज के लिए GMC अनंतनाग ले गए, जहाँ से SKIMS रेफ़र किया गया, जहाँ 1 अगस्त की सुबह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

TRF ने ली ज़िम्मेदारी

हमले की ज़िम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। घटना की खबर मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ (CRPF) के संयुक्त बलों ने पूरे केल्लाम इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावर आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

CM कोष देगा 10 लाख रुपये सहायता राशि

जम्मू कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही, स्थानीय जिला प्रशासन भी पीड़ित परिवारों को 6-6 लाख रुपये की तत्काल सहायता देगा।

घटना के बाद केल्लाम के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश चल रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.