‘अमित शाह के ऑर्डर पर पुलिस ने चलाई छात्रों पर गोलियां’, राहुल गांधी के बयान पर सदन में बीजेपी का जोरदार हंगामा

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर बिना किसी तथ्य के आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस को बच्चों पर फायरिंग करने के आदेश दिए। उन पर पैलेट गन चलाने के लिए। इस पर सत्ता पक्ष गर्मा गया। बिना किसी तथ्य के गृह मंत्री पर आरोप लगाने के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गाँधी पर भड़कते हुए कहा कि वे किसी तथ्य के बिना ये आरोप कैसे लगा सकते हैं। काफी देर तक इस बात पर हंगामा होता रहा। हंगामा इतना बढ़ा की लोकसभा को ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
दोनों पक्षों के बीच गरमागरम बहस चली। बीच में सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी के कहने का मतलब था कि किसने फायरिंग के ऑर्डर दिए उसकी जांच होनी चाहिए। इस पर किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने ये तो कहा ही नहीं, उन्होंने तो सीधे यही कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को फायरिंग को आदेश दिए। किरेन रिजिजू समेत सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है।
इससे कुछ देर पहले भी राहुल गांधी ने संसद में ये कहा कि मैं एक छात्रा से मैं बात कर रहा था तो उनसे मुझसे 3 तरह के लोगों की बात कही। एक जो किसी की सुनते नहीं है, खुद को सुप्रीम मानते हैं, किसी को कुछ समझते नहीं है, तो वो कौन होते हैं, वो इडियट होते हैं और दूसरे वो होते हैं जो इन इडियट को गॉड मानते हैं, तीसरे वो होते हैं जो इन इडियट्स को फॉलो करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि तीसरी कैटेगरी कौन सी होती है। तो उसने कहा था कि जो इडियट जिन्हें पूरी तरह उन्हें अपने प्रभाव में रखते हैं। वो अंधभक्त होते हैं।
राहुल गांधी के इस बयान पर सत्ता पक्ष ने जोरदार तरीके से आपत्ति जताई। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने खड़े होकर कहा कि राहुल गांधी के छात्रा के नाम पर खुद इस तरह के असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल संसद में कर रहे हैं। ये कंडेबल है। इसे संसदीय कार्यवाही से तुरंत निकाला जाए। तो राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने शब्द आपके लिए (सत्ता पक्ष) नहीं बोले हैं। इस पर किरेन रिजिजू ने कहा कि तो फिर छात्रा का नाम लेकर बात क्यों नही कर रहे राहुल गांधी। इन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार लगातार इन शब्दों का इस्तेमाल किया है।
इस पर कई मिनटों तक दोनों पक्षों की तरफ से हंगामा होता रहा। स्पीकर ओम बिरला के शांत कराने के बाद भी राहुल गांधी दोबारा बोलने के लिए नहीं उठे। इस पर ओम बिरला ने कहा कि अगर वो नहीं बोलेंगे तो वो किसी दूसरे सदस्य को बोलने के लिए कहेंगे। इसके बाद दोबारा राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए।
इस लिंक को शेयर करें

