होम/national/minister-jitendra-singh-on-rahul-gandhi-allegation-on-amit-shah

'आदेश गृह मंत्री नहीं बल्कि मजिस्ट्रेट देता है और गोली तो चली ही नहीं', राहुल गांधी के अमित शाह पर आरोपों पर बीजेपी का जवाब

'आदेश गृह मंत्री नहीं बल्कि मजिस्ट्रेट देता है और गोली तो चली ही नहीं', राहुल गांधी के अमित शाह पर आरोपों पर बीजेपी का जवाब
राष्ट्रीय
29 Jul 2026, 03:31 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

संसद में राहुल गांधी के गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने के आरोपों पर सत्ता पक्ष की तरफ से संसद में जवाब दिया गया। राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि तथ्यों के बिना सदन में कुछ भी कह देना और कह कर निकल जाना किसी जिम्मेदार नेता का व्यवहार नहीं हो सकता है।

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी समेत समूचे विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट के पास रहता है ना कि मंत्री के पास। 30 गाड़ियां कभी भी गृहमंत्री के साथ नहीं चलती। वे कभी विदेश नहीं गए। तथ्यों के बिना गैर जिम्मेदारी के साथ सदन में कुछ भी कह देना और कह कर निकल जाना किसी जिम्मेदार नेता का व्यवहार नहीं हो सकता है।

राहुल गांधी के जवाब में जितेंद्र ने कहा कि वो अभी एक कहानी सुना रहे थे अब मैं भी एक कहानी सुनाता हूं और ये कहानी है 21 जुलाई की। राहुल गांधी पता नहीं क्या सोच कर प्रधानमंत्री आवास के बाहर बैठ गए। बहुत जमाने से उन्हें ये हसरत जता रही थी कि इन्हें प्रधानमंत्री के पद पर कोई बिठाए और वे वहां बैठे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें बड़ी विनम्रता से वहां से उठने के लिए कहा लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें उठा लिया जाएगा।

कांग्रेस के इस आरोप कि मासूम बच्चों पर जुल्म ढाया गया, जितेंद्र सिंह ने कहा कि असम में छात्र आंदोलन के वक्त सैकड़ों छात्र मारे गए, उस वक्त कांग्रेस कीसरकार थी। प्रियंका गांधी ने बिना किसी तथ्य के कैसे कह दिया कि 152 बार पेपर लीक हुए हैं। ये आंकड़ा कहां से मिला उन्हें। उन्होंने ये नहीं दिखा कि 52 मामले दर्ज हुए हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.