होम/national/modi-government-ban-3-chinese-app-include-e-rikshaw-lock-mobile-app

ई-रिक्शा को लॉक करने वाले समेत 3 चाइनीज़ एप बैन, केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन

ई-रिक्शा को लॉक करने वाले समेत 3 चाइनीज़ एप बैन, केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन
राष्ट्रीय
03 Jul 2026, 06:23 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

लगातार देश भर से आ रहीं चलते ई-रिक्शे को लॉक करने वाली खबरों पर केंद्र सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने 3 चाइनीज़ एप को बैन ही कर दिया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्ट करके ई-रिक्शा लॉक करने वाले BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन है।

केंद्रीय IT मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन तीनों एप्स को प्ले-स्टोर और एप स्टोर से हटाने के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि चलते ई-रिक्शे को लॉक किया जा रहा था। इससे ई-रिक्शा चालकों में डर बैठ गया है।

क्या है ये एप

दरअसल BAT-BMS नाम का चाइनीज़ एप इसीलिए बनाया गया है कि ई-रिक्शे के चोरी होने पर उसे लॉक किया जा सके। जिसके ज़रिए ब्लूटूथ से कनेक्ट कर ई रिक्शा की बैटरी को लॉक कर दिया जाता। लेकिन देश भर में इसका अब गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। असामाजिक तत्व ऐसा कर फिर ई-रिक्शा को शुरू करने के नाम पर अवैध पैसे भी मांगे जा रहे हैं।

जयपुर पुलिस ने भी जारी की चेतावनी

जयपुर DCP साउथ राजर्षि राज ने कहा कि मोबाइल एप से ई-रिक्शा लॉक कनरे के मामले में अभी तक किसी ने केस दर्ज नहीं कराया है। लेकिन इससे ई-रिक्शा चालकों में डर बैठ गया है और वो काम पर जाने से कतरा रहे हैं।

DCP ने कहा कि जिस मोबाइल एप से ई-रिक्शा लॉक किए जा रहे हैं, वो एक चाइनीज़ एप है, और ई-रिक्शे भी चाइनीज़ बैट्री से चलते हैं। हालांकि अब किसी ने भी ऐसा किया तो उसकी गिरफ्तारी होगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.