अब कॉकरोच उठाएँगे बड़ा कदम, 20 जुलाई को संसद का करेंगे घेराव, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और सोनम वांगचुक का अनशन बरक़रार

Cockroach Janata Party Delhi Protest: NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली और पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब अपने चरम पर पहुंचने वाला है। पिछले 20 दिनों से धरना दे रही CJP ने आंदोलन को नया रूप देने का ऐलान करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के पहले दिन 20 जुलाई को पूरी CJP पार्टी, सभी स्टूडेंट, उनके माता-पिता और जनता मिलकर जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालेंगे। (March from Jantar Mantar to Parliament)
इस आंदोलन में सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के साथ आ जाने के बाद यह आन्दोलन और भी तेज़ हो गया है। सोनम वांगचुक पिछले 11 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे हुए हैं। और उनकी मांग वही है जो पूरी CJP की है- शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का इस्तीफ़ा।
वांगचुक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “देशभर से सैकड़ों लोग मुझे अनशन तोड़ने की सलाह दे रहे हैं। मेरे लिए बहुत आसान है घर लौटना और खाना शुरू करना, लेकिन क्या इससे रिया और आकांक्षा जैसे 20 मासूम बच्चों की मौत रुक जाएगी, जिन्होंने सिस्टम से हारकर आत्महत्या कर ली? हो सकता है इससे आपको फर्क नहीं पड़ता हो क्योंकि मरने वाली आपकी बहन या बेटी नहीं थी।”
सोनम ने लोगों से अपील की है कि जो लोग वाकई सिस्टम में बदलाव चाहते हैं, वे 20 जुलाई को दिल्ली पहुंचें और मार्च में शामिल होकर अपनी आवाज संसद तक पहुंचाएं।
CJP और वांगचुक की मुख्य मांग साफ़ है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक पर अपनी नैतिक जिम्मेदारी ले और अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे ताकि पीड़ित छात्रों को न्याय मिल सके।
इस लिंक को शेयर करें

