21 जून को होगी NEET की दोबारा परीक्षा, NTA ने किया ऐलान

NEET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज दोबारा एग्जाम का ऐलान कर दिया है। 21 जून 2026 को ये एग्जाम होगा। ये फैसला सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। ताकि पेपर लीक विवाद के बीच लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों को परीक्षा का एक नया मौका मिल सके।
बता दें कि 3 मई को NTA की तरफ से NEET की मूल परीक्षा हुई थी। लेकिन पेपर लीक के चलते इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। तभी NTA ने जल्द ही दोबारा परीक्षा का ऐलान कर दिया था लेकिन तब तारीख नहीं आई थी। अब तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। NEET पेपर लीक की जांच CBI जांच कर रही है।
NTA की घोषणा में क्या कहा गया?
NTA ने आधिकारिक तौर पर साफ किया है कि जो री-एग्जाम 21 जून को होगा उसके लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा। पहले से किया गया एप्लीकेशन ही मान्य होगा, साथ ही कोई दोबारा फीस भी नहीं देनी होगी। नए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी होंगे। साथ ही NTA ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है आग्रह किया है कि केवल NTA के आधिकारिक चैनलों से ही जानकारी लें और सोशल मीडिया पर फैलते अफवाहों पर भरोसा न करें।
छात्रों के लिए क्या है बदलाव?
परीक्षा का समय लगभग पांच सप्ताह बढ़ा है, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए और मौका मिलेगा। परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पेपर-पेन बेस्ड (offline) मोड में आयोजित होगी।
NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी तैयारी को पूरी करें, आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन से अपडेट लेते रहें और किसी भी तरह की अफ़वाह से बचें।
इस लिंक को शेयर करें

