होम/national/paytm-payments-bank-closure-delhi-high-court-order-006629

Paytm Payments Bank पर लगा ताला! हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब आगे क्या होगा?

Paytm Payments Bank पर लगा ताला! हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब आगे क्या होगा?
राष्ट्रीय
29 Jul 2026, 02:03 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Paytm Payments Bank अब ऑफिशियली बंद होने वाला है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश दे दिया है। इससे पहले 24 अप्रैल 2026 को नियमों का उल्लंघन करने और कस्टमर्स के लिए के नुकसानदायक साबित होने के चलते रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा पहले ही पेटीएम बैंक का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है। अब इस आदेश के बाद यह पूरी तरह बंद हो जाएगा।

क्यों हो रहा है बंद

2017 में पेटीएम को अपना बैंक शुरू करने का लाइसेंस मिला था, लेकिन मार्च 2022 में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्राहकों की सुरक्षा और निगरानी से जुडी गंभीर चिंताओं के चलते बैंक को नए कस्टमर जोड़ने से रोक दिया। फ़रवरी 2024 में बैंक की अन्य गतिविधियों जैसे प्रीपेड, फ़ास्टैग, क्रेडिट और टॉप-अप पर भी रोक लगा दी गयी। और अप्रैल 2026 में इसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया। उस वक़्त RBI ने कहा था कि हम बैंक को पूरी तरह बंद कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट जाएँगे और अब कोर्ट ने भी बैंक बंद करने का आदेश दे दिया है।

SBI के सीनियर को बनाया लिक्वीडेटर

दिल्ली हाईकोर्ट ने Paytm Payments Bank के Liquidation के लिए State Bank Of India के Ex- Chief General Manager गिरिकुमार एम. नायर को ऑफिशियल लिक्वीडेटर नियुक्त किया है। गिरिकुमार को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट और कम्पनीज एक्ट के तहत सारे अधिकार दिए गए हैं और 8 जुलाई से वे बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की पावर्स का इस्तेमाल कर काम कर रहे हैं।

क्या पेटीएम और UPI होंगे बंद

नहीं। कोर्ट का आदेश सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक तक ही सीमित है। इससे पेटीएम और UPI सेवाएँ बिलकुल भी प्रभावित नहीं होंगी। पेमेंट सर्विस, QR कोड, साउंड बॉक्स, Paytm Gold जैसी सभी सुविधाएँ अभी भी चालू रहेंगी। साथ ही, पेटीएम के खातों में पड़ा ग्राहकों का पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित है। ग्राहकों को उनका पैसा भी लौटा दिया जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.