नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं को नुकसान पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक पर एक और बड़ा दिया है। उन्होंने पेपर लीक के दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है। X पर उन्होंने लिखा कि हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से ज़्यादा ज़रूरी कुछ नहीं है! अधिकारियों को इस बारे में सभी ज़रूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। ये छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों का सिलसिला जारी है। साथ में पीएम ने छात्रों को उकसाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
आज कई मेट्रो स्टेशन और मुख्य मार्ग बंद
कॉक्रोच जनता पार्टी के हिंसापूर्ण प्रदर्शन को देखते हुए लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम समेत 16 मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद हैं।
दरअसल बीती रात साढ़े 8 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अधिकारियों को घेरकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। अधिकारी ICU में भर्ती है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे दिल्ली पुलिस ने कन्फर्म किया है। इस फुटेज में प्रदर्शनकारी पेट्रोल पंप और दुकानों पर पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कांच तोड़ने की घटनाएं दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस और RAF के जवानों पर भी पत्थर फेंके जा रहे हैं।
दिपके बोले- लाठीचार्ज वाले पुलिसकर्मियों को कोर्ट ले जाएंगे
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि मैं लाठीचार्ज के बारे में पहले ही बोल चुका हूं। ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों को हम कोर्ट में ले जाएंगे। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हमारा प्रोटेस्ट जारी रहेगा। हम सोनम वांगचुक से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें क्योंकि हम उनकी जान नहीं गंवा सकते।
इस लिंक को शेयर करें

