पीएम मोदी के माफी देने वाले वीडियो से पहले या बाद में आई गाली देने वाली रुचिका की माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को गंदी-गंदी गालियां देने वाले स्टूडेंट्स को पीएम मोदी ने अपना बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें माफ कर दिया है। बीती देर रात साढ़े 11 बजे इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो अपलोड किया। जिसमें उन्होंने इन बच्चों को माफ करने की बात कही और ये भी कहा कि समाज को भी इन्हें माफ कर देना चाहिए और प्यार से इन्हें राह दिखानी चाहिए। पीएम मोदी के इस वीडियो के साथ ही उन्हें सबसे गंदी देने वाली लड़की रुचिका सिंह ने भी अपना माफी का वीडियो जारी किया। सोशल मीडिया पर कई लोग ये कह रहे हैं कि रुचिका ने पीएम मोदी से वीडियो के बाद माफी मांगी है।
ये मेरी पहली और आखिरी गलती
दरअसल नोएडा की रुचिका ने अपना माफी का वीडियो पीएम मोदी से पहले जारी किया था। जिसमें उसने कहा था कि ये मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे अपने किए पर बहुत शर्मिंदगी है। मैं शर्म के मारे किसी की आंखों में भी नहीं देख पा रही हूं। मैं सभी से हाथ जोड़कर क्षमा मांगती हूं, कृपया मुझे माफ कर दीजिए। इसके बाद मैं कभी ऐसा नहीं करूंगी और न ही भविष्य में इस तरह की कोई पोस्ट साझा करूंगी।
रुचिका ने कहा कि वो 15 साल की है और अपने दोस्तों के साथ जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट में गई थी। वहां पर लोग उन्हें गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। उनसे भी लोगों ने कहा कि आप भी ऐसे बोले- उन्हें गाली दो। तो उनके प्रभाव में आकर मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे।
पीएम मोदी ने दे दी माफी
पीएम मोदी ने वीडियो में कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियाँ बोलीं। किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे तो गालियाँ दी ही गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी... न जाने कितना भद्दा था। बचपन में गलतियाँ होती हैं। और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है। और यही तो बचपना है!
इसे लेकर समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूँ। एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियाँ इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं! पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को राह दिखाना हमारा काम है। उनको सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना—इससे हम परिस्थितियाँ नहीं बदल पाएँगे।
मैं उन्हें माफ करता हूं और समाज भी कर दे- मोदी
पीएम ने कहा कि मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे। क्योंकि, मेरे मन में एक ही भाव है—कभी-कभी दाँतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून निकल आता है, लेकिन हम दाँत तोड़ते नहीं हैं। क्योंकि दाँत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है। बच्चे भी हमारे हैं, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है। गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन कठिन काम हमको करना है। ऐसे में लोगों का कहना है कि रुचिका के माफी मांगने के बाद ही पीएम मोदी ने ये माफी का वीडियो जारी किया।
इस लिंक को शेयर करें

