होम/national/pune-ketan-agrawal-murder-case-siya-goyal-chetan-chaudhary-lohaqgarh-fort

राजा रघुवंशी जैसी एक और वारदात! लड़की ने प्रेमी के साथ मिल मंगेतर को 400 फीट खाई में धक्का दे दिया

राजा रघुवंशी जैसी एक और वारदात! लड़की ने प्रेमी के साथ मिल मंगेतर को 400 फीट खाई में धक्का दे दिया
राष्ट्रीय
23 Jun 2026, 10:05 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Pune Ketan Agrawal Murder Case: कुछ समय पहले जिस तरह से इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, वैसा ही एक और मामला पुणे में भी सामने आया है, जहाँ सिया गोयल (Siya Goyal) नाम की लड़की ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने मंगेतर रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर केतन को लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर उसकी जान ले ली। हत्या के मामले में पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, केतन एक रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर था और सिया पुणे के एक बड़े मसाला बिजनेसमैन की बेटी है। दोनों की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। दोनों परिवारों ने मिलकर शादी तय की थी और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।

लेकिन सिया के मन में कुछ और था। सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर प्लान बनाया और 18 जून को सिया और केतन पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए। इसी दौरान उन्होंने केतन को धक्का दे दिया और वो करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। पुलिस ने बाद में उनका शव बरामद किया गया।

कैसे सामने आया सच

पुलिस ने शुरुआत में इसे हादसा माना और सिया ने पुलिस को बताया था कि केतन का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गए। हालांकि जांच के दौरान कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों से पता चला कि सिया और चेतन के बीच संबंध थे और सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।

पहले भी की थी हत्या की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले भी उसी जगह पर 14 जून को हत्या की पहली कोशिश की गई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद 18 जून को फिर से केतन को किले पर ले गए और खाई में धक्का दे दिया।

पुलिस ने हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी कड़ियों की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। केतन के पिता ने सरकार से अपील की है कि केस को फ़ास्ट ट्रैक किया जाए और हत्यारों को जल्द से जल्द सज़ा दी जाए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.