आर. प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास! नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतकर बने पहले भारतीय, कार्लसन को दो बार हराया

Praggnanandhaa Won Norway Chess: भारत के टॉपमोस्ट चेस प्लेयर्स में से एक आर. प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में अपने नाम जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। भारत के इस जीनियस चेस खिलाडी ने 5 जून को नॉर्वे में चल रहे नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2026 जीत कर यह ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रज्ञानंद थोड़े पीछे रह गए, लेकिन अंत तक पहुँचते-पहुँचते पूरी बराबरी कर ली और आखिरी राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हरा कर अपना झंडा गाड़ दिया।
सिर्फ इतना ही नहीं, रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने इस टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया है। ऐसा करने वाले वो विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे खिलाडी हैं।
क्यों खास रहा टूर्नामेंट
प्रज्ञानंद के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए खास हो गया क्योंकि एक वक़्त पर वो टूर्नामेंट में काफी पिछड़ गए थे। इतना कि वापसी करना लगभग नामुमकिन सा लग रहा था। वहीं दूसरी तरफ टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर 1 प्लेयर मैग्नस कार्लसन, वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश और दुनिया के कई बड़े चेस प्लेयर्स खेल रहे थे। इन सब के बीच लड़कर वापस आगे आना मुश्किल था। लेकिन हार नहीं मानते हुए प्रज्ञानंद ने लास्ट राउंड तक तेज़ वापसी की और बराबरी तक आ गए।
इस दौरान प्रज्ञा ने डी. गुकेश, मैग्नस कार्लसन और अलीरेज़ा फिरोज़ा को हराया और लास्ट राउंड में विन्सेंट कीमर को हरा कर टूर्नामेंट जीत लिया।
इस लिंक को शेयर करें

