होम/national/ram-mandir-donation-theft-ramrajya-kosh-box-recovered-from-avinash-shukla-yoga-centre

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, आरोपी के घर से 'रामराज्य कोष' वाला संदूक बरामद

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, आरोपी के घर से 'रामराज्य कोष' वाला संदूक बरामद
राष्ट्रीय
01 Jul 2026, 07:11 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने एक और नया सबूत निकाला है। बुधवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र पर छापेमारी की, जहाँ से पुलिस ने एक संदूक बरामद किया है। संदूक पर लाल रंग से 'रामराज्य कोष' लिखा हुआ था और डिजिटल पेमेंट के लिए पेटीएम का QR कोड भी लगा हुआ था। 28 जून को पुलिस ने यह कार्रवाई की थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

इसके साथ ही, जांच एजेंसियां आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घर भी छापेमारी कर राम मंदिर से जुड़े दस्तावेजों की जाँच कर रही हैं। इससे पहले 5 जून को भी अविनाश शुक्ला के घर से पुलिस ने 14 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। मामले में पुलिस ने मंगलवार को फैजाबाद जेल में बंद सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें अविनाश से करीब दो घंटे तक सवाल-जवाब किए।

जाँच टीम को मिला और समय

चंदा चोरी मामले की और गहराई से जाँच करने के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच टीम (SIT) को 15 दिन का और वक़्त दिया है। सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा बढ़ाने के लिए इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी शामिल किए जाने पर विचार चल रहा है।

दूसरी तरफ राम मंदिर परिसर में तैनात करीब 400 सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में आ चुके हैं। पुलिस उनकी ड्यूटी, रोस्टर, सीसीटीवी फुटेज और एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की भी जाँच कर रही है।

गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला जून की शुरुआत में सामने आया था। अब तक इस प्रकरण में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.