होम/national/rbi-polymer-plastic-notes-10-20-rupees-india-approval

अब जेब में होंगे प्लास्टिक के नोट! RBI के बड़े फैसले को मिली सरकार की मंजूरी

अब जेब में होंगे प्लास्टिक के नोट! RBI के बड़े फैसले को मिली सरकार की मंजूरी
राष्ट्रीय
28 Jul 2026, 02:44 pm
रिपोर्टर : Dushyant

RBI got approval for field test of Polymer Notes in India: भारतीय बाज़ारों में जल्द ही प्लास्टिक के नोट आने वाले हैं। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें RBI 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों के फील्ड ट्रायल करेगा। यानि बहुत जल्द RBI कागज़ के साथ-साथ पॉलीमर के बने नोट भी छापेगा।

RBI ने दिया था प्रस्ताव

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि RBI ने अपने सेंट्रल बोर्ड की सिफारिश पर सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 की धारा 25 के तहत भारत को एक प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में पॉलीमर नोटों के फील्ड ट्रायल के लिए ₹10 और ₹20 के 100-100 करोड़ रुपये के पॉलिमर नोट जारी करने और इस फील्ड ट्रायल के सफल होने पर इन दोनों तरह के नोटों को नियमित तौर पर जारी करने की बात कही गई थी। RBI के इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

क्या पेपर नोट बंद होंगे

नहीं, पॉलीमर नोटों के आने के बाद भी पेपर नोट इनके साथ ही चलन में रहेंगे। सरकार ने साफ किया है कि फ़िलहाल, कागजी नोट को पूरी तरह बदलने का कोई इरादा नहीं है। हालाँकि, इनका ट्रायल कब शुरू होगा, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

क्यों चलाए जाएँगे पॉलीमर नोट

एक स्टडी के मुताबिक, पॉलिमर नोट कागजी नोटों से ज्यादा टिकाऊ होते हैं। दिखने में और वज़न में ये पेपर नोट जैसे ही होते हैं, लेकिन ये पानी में भीगने पर भी नहीं गलते और लम्बे समय तक चलते हैं। इन्हें बनाने के लिए पॉलीमर सब्सट्रेट का इस्तेमाल किया जाता है। रिज़र्व बैंक ने इसकी खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। जल्द ही मार्केट में प्लास्टिक के नोट भी देखने को मिल जाएँगे।

ट्रायल के दौरान नोटों की मजबूती, सुरक्षा और भारतीय परिस्थितियों में इसके चलन की जांच की जाएगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.