RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर मंथन

RSS Meeting: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में सफलतापूर्वक पूरी हो गई। बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित 226 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में मार्च 2026 के बाद आरएसएस द्वारा करवाए गए विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई। इस साल देशभर में 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग आयोजित हुए, जिनमें 18,842 स्वयंसेवकों ने भाग लिया था, जिनमें शाखा संचालन, ग्राम विकास, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
बैठक में शाखा के विस्तार को लेकर भी योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और शेष कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों में संपर्क में आए लोगों को सामाजिक कार्यों और पंच परिवर्तन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में जनगणणा, जनसांख्यिकी असंतुलन, नशा मुक्ति, सन्त रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती कार्यक्रम जैसे विषय शामिल रहे, जिन पर संघ के शीर्ष व्यक्तियों ने गहनता से विचार किया। साथ ही, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और विश्वास जताया कि एसआईटी और पुलिस की जांच शीघ्र ही इस मामले को निष्पक्ष रूप से सुलझाएगी।
इस लिंक को शेयर करें

