होम/national/varanasi-airport-firing-pistol-security-staff-injured

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट में चली गोली! दो सुरक्षाकर्मी घायल

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट में चली गोली! दो सुरक्षाकर्मी घायल
राष्ट्रीय
16 Aug 2026, 02:18 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Varanasi Airport Firing: रविवार सुबह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक गोली चलने से सनसनी फैल गयी। गोली लगने से एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी चेक करने वाले दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद एयरपोर्ट में मौजूद सुरक्षा एजेंसी तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कैसे चली गोली

घटना 16 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। आजमगढ़ के कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान कमलेश के पास उनकी लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे नियमानुसार जमा कराने के लिए कमलेश जाँच और सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचे। एयरपोर्ट में किसी भी हथियार को जमा करने से पहले सुरक्षा एजेंसी द्वारा उसकी जांच की जाती है। सुरक्षाकर्मी पिस्टल की वही जाँच पूरी कर रहे थे।

हथियार की जांच के दौरान जब कर्मचारी पिस्टल में मौजूद राउंड की गिनती कर रहे थे, तभी अचानक से उसका ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली पहले कर्मचारी के हाथ के अंगूठे से लगती हुई एक महिला कर्मचारी के पैर में लग गयी। दोनों घायल कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घायल कर्मचारी एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग से जुड़ी AAICLAS कंपनी के बताए जा रहे हैं।

पुलिस जाँच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि हथियार के साथ उसके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही थी। इसी दौरान गोली चल गयी। शुरूआती तथ्यों और जाँच में घटना एक हादसा प्रतीत हो रही है।

पुलिस जांच में जुटी हुई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जांच के दौरान फायर कैसे हुआ। मामले से जुड़े सभी पहलुओं और सुरक्षा प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.