होम/national/vb-g-ram-g-mgnrega-rural-employment-decline-july-2026

मनरेगा का नाम बदला तो रोजगार भी घटा..! पहले ही महीने में आधा घट गया रोज़गार

मनरेगा का नाम बदला तो रोजगार भी घटा..! पहले ही महीने में आधा घट गया रोज़गार
राष्ट्रीय
10 Aug 2026, 09:17 pm
रिपोर्टर : Dushyant

VB G RAM G Scheme: कुछ ही समय पहले केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-G RAM G कर दिया, लेकिन नाम बदलने के बाद से ही ग्रामीण रोजगार की यह योजना थोड़ी हलकी पड़ चुकी है। इस योजना का नाम बदलने के बाद पहले ही महीने में रोजगार पैदा करने में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 में योजना के तहत 7.67 करोड़ पर्सन-डेज रोजगार काम हुआ, जो पिछले साल की जुलाई में मनरेगा के तहत दर्ज 15.33 करोड़ पर्सन-डेज से करीब 49.94% कम हैं।

योजना का नाम और संरचना में कुछ बदलाव करने के बाद योजना 1 जुलाई 2026 से लागू हुई। लेकिन पिछले साल की तुलना में पहले ही महीने में में योजना का लाभ लेने वाले ग्रामीण परिवारों की संख्या करीब 51% घटकर सिर्फ 68.94 लाख रह गई। जबकि पिछले साल जुलाई में मनरेगा के तहत 1.42 करोड़ परिवारों को काम मिला था।

हालांकि, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जुलाई में करीब 9 करोड़ पर्सन-डेज का काम होने की बात कही है, लेकिन वह भी पिछले साल की तुलना में काफी कम है। मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए योजना के तहत 95,692 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट है। सरकार का दावा है कि रोजगार मांगने वाले 98% से अधिक ग्रामीण परिवारों को काम मिला है और 1.33 करोड़ से ज्यादा मजदूरों को रोजगार मिला है।

VB-G RAM G के तहत अब ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिनों के वेतन रोजगार की गारंटी मिलेगी, जबकि मनरेगा में यह सीमा 100 दिन थी। लेकिन योजना में कुछ खास परिस्थितियों के चलते 60 दिनों तक रोजगार रोकने का प्रावधान भी रखा गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.