होम/national/west-bengal-bjp-cm-suvendu-adhikari-oath-pm-modi-amit-shah-attend-ceremony

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी बने CM, कोई नहीं डिप्टी CM, PM मोदी भी समारोह में रहे मौजूद

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी बने CM, कोई नहीं डिप्टी CM, PM मोदी भी समारोह में रहे मौजूद
राष्ट्रीय
09 May 2026, 11:55 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली वे अब बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। इनके साथ ही दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली है। निषिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

वहीं उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो बात कही जा रही थी, उस पर विराम लग गया। किसी को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई।

शुभेंदु अधिकारी के इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा मौजूद थे। साथ ही NDA और बीजेपी शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। जिसमें यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसे नेता मौजूद थे।

बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई। इसमें रूपा गांगुली और मिथुन चक्रवर्ती जैसे नेताओं को भी शपथ लेने की बात कही जा रही थी हालांकि अभी तो ऐसा कुछ भी हुआ नहीं है।

इससे पहले पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण के पहले परेड ग्राउंड में एक रोड शो भी किया। हजारों-लाखों की संख्या में पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए कोलकाता की जनता सड़कों पर उतर आई थी। रोड शो से लेकर पूरे शपथ ग्रहण समारोह में मोदी-मोदी के नारे थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। इसके साथ ही जय श्री राम के नारे लग रहे थे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.