3-3 बेटियां और 1 नाबालिग बेटा हो गया अनाथ, तेज रफ्तार ट्रक ने शख्स को कुचला, मौके पर मौत

Bassi News: बस्सी के तूंगा थाना इलाके के किशनपुरा गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। एक शक्स को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर गांव में मातम छा गया। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।
जिस शख्स की मौत हुई है उसका नाम अर्जुन मीणा (45) था। रिपोर्ट के मुताबिक रावला का बालाजी मंदिर के पास स्थित श्मशान भूमि के सामने उन्हें ट्रक ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि अर्जुन मीणा पेशे से ड्राइवर थे और इसी से अपने परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं, जो अभी नाबालिग हैं। परिवार के मुखिया की निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
तूंगा थानाधिकारी राम मीणा मोके पर मौजूद रहे। उन्होंने घटना की जांच करने का बताया ये हादसा कैसे और कब हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों और परिचितों ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कोशिश की।
इनपुट- एसडी शर्मा
इस लिंक को शेयर करें

