होम/news/ajmer-congress-leader-car-caught-fire-is-murder-not-accident

अजमेर में कांग्रेस नेता की कार में आग हादसा नहीं, बल्कि हत्या, पहली पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर रची थी साजिश

अजमेर में कांग्रेस नेता की कार में आग हादसा नहीं, बल्कि हत्या, पहली पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर रची थी साजिश
राजस्थान
28 May 2026, 04:12 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Ajmer: अजमेर में जिस कांग्रेस नेता राम सिंह और उनके परिवार की कार में जिंदा जलने से मौत की खबर सामने आई थी उसकी अब असलियत सामने आ गई है। ये घटना कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या थी, जो किसी और ने नहीं बल्कि राम सिंह की पहली पत्नी सुनीता और उनके बच्चों ने मिलकर ही की। घटना की जांच में SP हर्षवर्धन अग्रवाल ने ये खुलासा किया है।

राम सिंह की पहली पत्नी सुनीता ने रची थी हत्या की साजिश

SP हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि राम सिंह की गाड़ी में जलने से मौत के बाद जब इस मामले की जांच हुई तो ऐसे इनपुट मिले कि घटना में किसी बाहरी का नहीं बल्कि भीतरी शख्स का ही हाथ है। इस बारे में जब राम सिंह की पहली पत्नी सुनीता को हिरासत में लिया गया और फिर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें सुनीता ने सारा सच उगल दिया।

सुनीता ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों के साथ मिलकर रामसिंह उनकी दूसरी पत्नी सुरज्ञान, मां पूसी देवी, भांजी महिमा की हत्या की है। उन तीनों को धारदार हथियार से पहले काटकर मारा। जब उनकी मौत हो गई तो सबूत मिटाने के लिए कार में शवों को डालकर फार्म हाउस के पास ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया ताकि ये हादसा लगे और किसी को शक ना हो।

पहले बताया कि सास को अस्पताल ले जा रहे थे

ये घटना गुरुवार सुबह 5 बजे की है। अजमेर से 60 किलोमीटर दूर बोराड़ा थाना क्षेत्र में गाड़ी जली हुई हालत में मिली थी। इसमें 4 शव जले हुए थे। इसमें पूर्व सरपंच और कांग्रेस से जिला परिषद् सदस्य रामसिंह चैधरी और उनके परिवार के ही 4 लोग थे।

परिवार के लोगों ने ही यानी रामसिंह की पहली पत्नी और आरोपी सुनीता ने ही पुलिस को ये बताया था कि उनकी सास पूसी देवी के सीने में अचानक दर्द हो हुआ। इसके बाद रामसिंह उन्हें लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे। इस दौरान रामसिंह की पत्नी और भांजी भी साथ थी। लेकिन रास्ते में ये हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- मुस्कुराते चेहरे और खुबसूरती से अपने जाल में फंसाती थी दिशा, हनीट्रैप में फंसाकर व्यवसायी से लूटे 90 लाख रुपये, जयपुर पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.