होम/news/ajmer-ramsingh-murder-case-new-evidence-sunita-remand

अजमेर के रामसिंह हत्याकांड में नए खुलासे: चाकू, खून और जले ग्लव्स बने सबूत, पत्नी पुलिस रिमांड पर

अजमेर के रामसिंह हत्याकांड में नए खुलासे: चाकू, खून और जले ग्लव्स बने सबूत, पत्नी पुलिस रिमांड पर
राजस्थान
01 Jun 2026, 02:31 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Ajmer Ramsingh Murder Case: अजमेर के चर्चित कांग्रेस नेता रामसिंह हत्याकांड में दिन-ब-दिन नए तथ्य और सबूत सामने आ रहे हैं। जैसे जैसे पुलिस अपनी जाँच आगे ले जा रही है, हत्या का तरीका, वारदात के निशान और सबूत कहानी को साफ़ किये जा रहे हैं। आरोपियों ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश तो की, लेकिन फिर भी घर से टूटा हुआ चाकू, जले हुए ग्लव्स, ज़मीन पर खून और ऐसे ही कई सबूत पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाए, जिनके चलते पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। अदालत ने अब आरोपी पत्नी सुनीता को 2 दिन पुलिस रिमांड पर और बेटी सरिता को कस्टडी में भेज दिया है।

आग लगने की घटना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए रामसिंह के घर पहुँच गयी, जहाँ पर कई सबूत सामने साफ़ नज़र आ रहे थे। उन्हीं के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी सुनीता, बेटी और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

क्या-क्या सबूत मिले

मौके पर से खून से सने हुए कुछ कपडे, घर की ज़मीन पर बिखरे खून के निशान, चूल्हे में आधे जले हुए दस्ताने, मृतकों पर से डीजल की गंध, घर में टूटा हुआ चाकू, पेड़ पर खूनी हाथ के निशान और ऐसे ही कुछ और भी साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे, जो कहानी को साफ़ करते चले गए। आरोपियों ने कपड़ों और घर को अच्छे से धो कर और दूसरे सबूतों को जलाकर नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाए।

अदालत ने रिमांड पर भेजा

रविवार को बोराडा थानाप्रभारी ने आरोपी पत्नी सुनीता और बेटी सरिता को अदालत में पेश किया, जहाँ कोर्ट ने सुनीता को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। साथ ही, सरिता को जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस अब आगे की तहकीकात कर बाकी सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही, अगर वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है, उस एंगल से भी जाँच कर रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.