होम/news/balen-shah-india-nepal-border-dispute-kalapani-lipulekh-statement

नेपाल PM बालेन शाह का बड़ा बयान! बोले - भारत ने ही नहीं, नेपाल ने भी किया है सीमा पर अतिक्रमण

नेपाल PM बालेन शाह का बड़ा बयान! बोले - भारत ने ही नहीं, नेपाल ने भी किया है सीमा पर अतिक्रमण
राष्ट्रीय
31 May 2026, 07:11 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Balen Shah Statement on Nepal India Border Dispute: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी जैसे सीमावर्ती इलाकों पर कब्ज़े के विवाद पर पहली बार टिपण्णी की है। प्रतिनिधि सभा के दौरान बालेन शाह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच इस वक़्त जो भी सीमावर्ती इलाकों को लेकर विवाद चल रहा है, उन सभी मुद्दों का आपसी बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान निकाला जाएगा।

प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि दोनों देशों के बीच विवाद सिर्फ ज़मीनी कब्ज़े का मामला नहीं है। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों को तथ्यों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर बैठकर चर्चा करने की ज़रुरत है।

शाह ने एक और बड़ी बात कही कि ज़मीनी कब्ज़े को लेकर सिर्फ भारत पर आरोप लगाना सही नहीं है, क्योंकि कुछ समय पहले ही ये बात उनकी नज़र में आई है कि नेपाल ने भी भारतीय ज़मीन के कुछ हिस्से पर अतिक्रमण कर रखा है।

संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि नेपाल सरकार ने इस मुद्दे पर भारत को आधिकारिक कूटनीतिक नोट भेजा था, जिसका जवाब भी मिल चुका है। भारत ने अपने जवाब में दोनों देशों के इतिहासकारों, सर्वेक्षकों और अन्य विशेषज्ञों की एक टीम बनाकर विवाद सुलझाने की बात कही है। शाह ने यह भी कहा कि उन्होंने इस विषय पर यूनाइटेड किंगडम की सरकार से चर्चा की है।

नेपाल से सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री बालेन शाह का यह बयान भारत-नेपाल के संबंधों नयी शुरुआत और सम्भावना लाने वाला माना जा रहा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.