बाड़मेर में घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया, इतना कड़ा सुरक्षा चक्र तोड़कर कैसे ले ली एंट्री?

India Pakistan Border: राजस्थान के बाड़मेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि के बीच एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को हिरासत में लिया है। ये गिरफ्तारी धनाऊ के पास भारतीय सीमा के भीतर की गई, जहां BSF जवानों ने संदिग्ध घुसपैठ का पता लगाकर उसे रोका और पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है और जांच जारी है।
पैदल ही 8 किमी तक अंदर घुस गया
घटना बाड़मेर इंटरनेशनल बॉर्डर के पास धनाऊ क्षेत्र में सामने आई। BSF ने सीमा के भीतर पैदल घुसते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा। शुरूआती पूछताछ में उसे पुलिस के पास सौंप दिया गया। अब कई एंगल से जांच की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक युवक सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में लगभग 8 किलोमीटर तक अंदर तक गया था, जहां BSF ने उसे धर दबोचा। सुरक्षा एजेंसियां इसका बैकग्राउंड, मकसद और संभावित तस्करी से जुड़े किसी संगठन से जुड़ाव की जांच कर रही हैं।
लगातार हो रही इन घटनाओं से बढ़ी सतर्कता
BSF के मुताबिक, इस इलाके में निगरानी पहले से बढ़ाई गई थी। पकड़े गए घुसपैठिये से पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि घुसपैठ का मकसद क्या था? क्या ये गलती से सीमा पार होना था या कहीं और संदिग्ध गतिविधि या तस्करी से जुड़ा मामला था। गौरतलब है कि सीमा के इन इलाकों में पहले भी संदिग्ध घटना और तस्करी की कोशिशें सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते सुरक्षा बल सतर्कता से निगरानी बढ़ा रहे हैं।
इस लिंक को शेयर करें

