होम/news/blinkit-delivery-boy-harasses-woman-delivering-vibrator-faridabad

वाइब्रेटर क्यों, हमें इस्तेमाल करो मैडम! Blinkit डिलीवरी बॉय का शर्मनाक कांड, Online Shopping महिला को पड़ा भारी

वाइब्रेटर क्यों, हमें इस्तेमाल करो मैडम! Blinkit डिलीवरी बॉय का शर्मनाक कांड, Online Shopping महिला को पड़ा भारी
राष्ट्रीय
01 Jun 2026, 08:11 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Blinkit Delivery Boy Sexual Harassment case: आजकल लोग अपनी सहूलियत के लिए ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से सामान तो मंगा लेते हैं, लेकिन कई बार यही सहूलियत बड़ी दिक्कत भी बन सकती है। भीड़भाड़ और परेशानी से बचने के लिए महिलाऐं सामान तो ऑर्डर कर रही हैं, लेकिन ये उनकी सुरक्षा के लिए भी बड़ी दिक्कत बनता जा रहा है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहाँ ब्लिंकिट से ऑनलाइन वाइब्रेटर मंगाना महिला के ज़ेहन में डर और चिंता छोड़ गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, फरीदाबाद की एक महिला ने BlinkIt एप से एक वाइब्रेटर ऑर्डर किया था, जो एक प्रकार का Sex Toy होता है। जब डिलीवरी बॉय सामान डिलीवर करने पहुंचा, तो उसने महिला से सवाल पूछने शुरू कर दिए। सबसे पहले उसने पूछा कि पैकेट के अन्दर क्या है। जब महिला ने उसे फटकारते हुए वहां से भगा दिया, तो वह भी उस वक़्त के लिए चला गया। लेकिन उसने पीछा नहीं छोड़ा।

थोड़ी ही देर बाद उसी डिलीवरी बॉय ने मोबाइल एप से महिला का नंबर निकाला और उसे फ़ोन किया। फ़ोन उठाने पर उसने बेहद ही अश्लील कमेंट करते हुए कहा – Vibrator क्यों इस्तेमाल कर रही हो, मुझे इस्तेमाल करो। इस अश्लील और घिनौनी बात से महिला सहम गयी और तुरंत ही कंपनी में शिकायत कर दी।

ब्लिंकिट ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तुरंत उस आदमी को नौकरी से निकाल दिया, लेकिन इन सब का महिला के मन पर गहरा असर पड़ा है। महिला का कहना है कि भले ही उस आदमी की नौकरी चली गयी हो, लेकिन उसके पास मेरा मोबाइल नंबर और एड्रेस आ चुका है। इसलिए अब मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूँ। अगर वह आदमी वापस घर तक पहुँच गया तो।

इस घटना से ऑनलाइन डिलीवरी सर्विसेज जैसी कंपनियों में ग्राहकों के डेटा प्रोटेक्शन और प्राइवेसी व सिक्यूरिटी को लेकर एक बार फिर से बहस छिड गयी है। खासकर महिलाओं के लिए स्थिति गंभीर हो सकती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.