'प्रदेश में कोई अपराधी आएगा तो वापस नहीं जा पाएगा...', सीएम भजनलाल शर्मा की बदमाशों को चेतावनी, जानें क्या कहा?

CM Bhajanlal Sharma on Corruption: सीएम भजनलाल शर्मा ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सख्त संदेश दिया है। उन्होनें कहा कि अब प्रदेश में न तो अपराध चलेगा और न ही कानून तोड़ने वालों को बख्शा जाएगा। प्रदेश में अगर कोई अपराधी आएगा तो वापस नहीं जा पाएगा। सीएम ने ये बातें राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऐसे में कर्मचारियों और अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण से दूर रहना चाहिए।
पीएम के मूलमंत्र पर बढ़ रहे आगे
सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के न न खाऊंगा और न खाने दूंगा के मूलमंत्र पर चलते हुए हमने 103 अधिकारियों को निलंबित किया है और 6 अफसरों को सेवा से बर्खास्त किया है। इसके साथ ही 11 भ्रष्ट अघिकारियों की आजीवन पेंशन पर भी रोक लगाई है। इसके अलावा रिश्वत के 108 मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछली बार स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर ग्रेटर को 16वां स्थान मिला था। हमें प्रदेश के शहरों को देश के सर्वश्रेष्ठ और स्वच्छ शहरों की श्रेणी में लाने के लिए और काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह काम नगरीय कर्मचारियों के बिना संभव नहीं है।
ये भी पढ़ेंः दिनेश मीणा मॉब लिंचिंग पर पहली बार किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिक्रिया, बोले- किसी को नहीं छोडूंगा
ये भी पढ़ेंः गौतम दक के गाली वाले ऑडियो पर मदन राठौड़ का बयान, जानें क्या कहा?
इस लिंक को शेयर करें

