‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब गंभीर आंदोलन की राह पर! अभिजीत दिपके 6 जून को भारत आएंगे, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

CJI की कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद मज़ाक के तौर पर शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janata Party) अब काफी गरम मुद्दा बन चुकी है। इसी कड़ी में अब कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत करने वाले अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) 6 जून को भारत आने वाले हैं। भारत लौटकर वे दिल्ली के जंतर-मंतर के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे और केंद्र शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने अपने X अकाउंट ‘कॉकरोच इज़ बैक’ के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है। (Jantar Mantar Protest)
कॉकरोच पार्टी कैसे बनी गंभीर
कॉकरोच जनता पार्टी CJI सूर्यकांत की युवा बेरोजगारों को कॉकरोच कहने वाली टिप्पणी के बाद मज़ाक के तौर पर शुरू हुई थी। लेकिन ये बहुत ही जल्द युवा वर्ग में तेज़ी से वायरल हो गयी और एक हफ्ते में ही इसके 2 करोड़ से ज्यादा फ़ॉलोवर्स हो गए। इसके बाद सरकार के आईटी कण्ट्रोल वाले विभाग नेशनल सिक्यूरिटी के कारणों का हवाला देकर कॉकरोच पार्टी का X अकाउंट बैन कर दिया। इसके बाद से ही कॉकरोच पार्टी को लेकर माहौल गरमा गया और युवा वर्ग का एक हिस्सा इसे लेकर गंभीर हो गया।
इसी दौरान से ही नीट पेपर लीक, सीबीएसई विवाद और अन्य पेपर लीक से जुड़े मुद्दे उठने लगे। इन्हीं मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल पेज पर केंद्र शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग होने लगी। इस दौरान पार्टी संस्थापक के आम आदमी पार्टी से पुराने लिंक बाहर आने लगे थे।
इसी कड़ी में आगे बढ़कर अब अभिजीत दिपके 6 जून को दिल्ली पहुंचेंगे और जंतर-मंतर के सामने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे।
इस लिंक को शेयर करें

