होम/news/congress-rajya-sabha-candidates-rajasthan-bjp-third-candidate-strategy

Rajasthan Congress: राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में सामने आए 4 संभावित उम्मीदवार, BJP कर सकती है खेला

Rajasthan Congress: राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में सामने आए 4 संभावित उम्मीदवार, BJP कर सकती है खेला
राजस्थान
23 May 2026, 01:55 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Rajya Sabha Election: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी लगातार एक्टिव है। प्रदेश में खाली हुई कुल 3 सीटों पर चुनाव होने हैं। 3 में दो सीट पर बीजेपी का कब्जा है जबकि तीसरी सीट कांग्रेस के पास है। अब कांग्रेस में इस एक सीट पर कई दावेदार है। हालांकि उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम फैसला दिल्ली से होगा। इसके बावजूद दावेदारी वाले नेता अपने-अपने आकाओं के साथ दिल्ली में जमे हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस किसी दूसरे प्रदेश के नेता पर भी दांव खेल सकती है। इस बीच कांग्रेस की एक चिंता और भी है। अगर बीजेपी तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो उसे भीतरघात का खतरा है। ऐसे में कांग्रेस को भीतरघात भी रोकनी है और चुनाव भी जीतना है। हां अगर बीजेपी कोई उम्मीदवार या किसी निर्दलीय को सपोर्ट नहीं करती है तो इस सीट पर कांग्रेस की जीत तय है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में तीन दावेदारों के नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। इनमें नीरज डांगी, पवन खेड़ा और जितेंद्र सिंह का नाम शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी किसी बाहरी नेता को भी उम्मीदवार बना सकती है। वहीं अपने उम्मीदवारों को क्राॅस वोटिंग से बचाने के लिए पार्टी विधायकों की बाड़ेबंदी भी कर सकती है। ऐसे में देखना यह है कि कांग्रेस क्या रणनीति अपनाती है। हालांकि कांग्रेस की रणनीति बहुत हद तक बीजेपी के स्टेप्स पर निर्भर करेगी।

सीटों का गणित

प्रदेश में 3 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके हिसाब से प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 51 वैध मतों की आवश्यकता होगी। ऐसे में बीजेपी के पास कुल 118 विधायक हैं। इस प्रकार बीजेपी की 2 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है। जबकि कांग्रेस के पास 67 विधायक है ऐसे में 1 सीट पर कांग्रेस की जीत तय है। अब अगर बीजेपी तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो वोटिंग होगी। ऐसे में कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि बीजेपी के 102 विधायक वोट डालते हैं तो पीछे 16 वोट बचेंगे। ऐसे में बीजेपी निर्दलीय विधायकों और कांग्रेस के कुछ विधायकों को तोड़कर खेला कर सकती है। हालांकि इसके लिए उसे कांग्रेस के 21 विधायकों का साथ चाहिए होगा। अब देखना यह है कि बीजेपी क्या रणनीति अपनाती है।

ये भी पढ़ेंः Rajyasabha Election 2026: राजस्थान में बीजेपी किसे बनाएगी उम्मीदवार? इन 3 नेताओं को मिल सकता है मौका

ये भी पढ़ेंः Sikar: आत्महत्या करने वाले NEET स्टूडेंट के परिवार से राहुल गांधी ने की बात, जानें क्या कहा?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.