होम/news/diya-kumari-jan-sunwai-jaipur-public-grievance

दिया कुमारी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

दिया कुमारी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश
राजस्थान
28 May 2026, 01:56 pm
रिपोर्टर : Dushyant

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आमजन की समस्याओं को जानने और उनके निस्तारण के लिए जनसुनवाई की। सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर ही दिया कुमारी ने जनसुनवाई की और जनता की समस्याओं को जाना।

दिया कुमारी ने अपने घर पर जनसुनवाई की, जिसमें बड़ी तादाद में स्थानीय लोग अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर आए। सुनवाई में लोगों ने टूटी सड़कें, गन्दा पानी, सड़कों पर अतिक्रमण, बिजली और ऐसी ही कई अन्य बुनियादी और ज़रूरी समस्याओं को लेकर अपनी शिकायत दिया कुमारी को कही।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर आए आमजन की दिक्कतों को समझा और तुरंत कार्रवाई की। दिया कुमारी ने मौके पर गंभीर समस्याओं ख़त्म करने के लिए वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। दिया कुमारी ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.
दिया कुमारी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश