होम/news/eggeless-mayo-recipe-in-5-minutes

अब घंटों नहीं मिनटों में बनेगी मेयोनीज़..सिर्फ 5 चीजों से बनाएं एगलेस मेयो

अब घंटों नहीं मिनटों में बनेगी मेयोनीज़..सिर्फ 5 चीजों से बनाएं एगलेस मेयो
लाइफ स्टाइल
20 May 2026, 05:52 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Eggless Mayo Recipe: वो क्या है जिसके बिना चटपटे स्नैक्स अधूरे लगते हैं? थोड़ी सी स्वीट, थोड़ी सी खट्टी और खाने में शेज़वान की परफेक्ट साथी... हम बात कर रहे हैं मेयोनीज़ की। हालांकि, कई लोग मिलावट और एग की वजह से चाहकर भी मेयो खाना पसंद नहीं करते। लेकिन अब उन्हें कॉम्प्रोमाइज़ करने की ज़रूरत नहीं, यह स्पेशल मेयो रेसिपी उन लोगों के लिए है जो बाहर की आर्टिफिशियल और C-ग्रेड वाली मेयो से परहेज़ करते हैं। साथ ही, वीगन (Vegan) लोगों के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

सामग्री (Ingredients)

1 कप टोफू/पनीर

सोया मिल्क

3–4 कलियां लहसुन

1–2 छोटा चम्मच नींबू का रस (स्वादानुसार)

½ छोटा चम्मच नमक (स्वादानुसार)

½ चम्मच राई

½ छोटा चम्मच काली मिर्च

2–3 बड़ा चम्मच ओलिव आयल

चीनी (ऑप्शनल, सिर्फ मीठा करने के लिए)

विधि

लहसुन को दबाकर या बारीक कद्दूकस करके पेस्ट बना लें (यदि आपको हल्का स्वाद चाहिए तो इसे पहले भून लें)।

फिर जार में सोया मिल्क, पनीर/ टोफू ,नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और ओलिव आयल के साथ अच्छी तरह ब्लेंड कर इसका पेस्ट बना लें।

इसमें लहसुन, चिली फ्लेक्स डालकर फिर से ब्लेंड करे।

परोसने से कम से कम 30 मिनट पहले फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें ताकि सभी स्वाद आपस में अच्छी तरह मिल जाएं।

इसे आप सैंडविच, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और भी कई स्नैक्स के साथ डिप की तरह खा सकते है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.