होम/news/ghaziabad-surya-chauhan-murder-main-accused-asad-killed-in-encounter

सूर्या चौहान हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, 3 अन्य गिरफ्तार

सूर्या चौहान हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, 3 अन्य गिरफ्तार
राष्ट्रीय
31 May 2026, 08:32 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद में ईद के दिन सूर्या चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर (Encounter) में मारा गया। रविवार को वसुंधरा क्षेत्र में आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने असद को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, असद शहर छोड़कर फरार होने वाला था। पुलिस घेराबंदी के दौरान उसने भागने के लिए पुलिस की टीम पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, आरोपी असद ने 28 मई को ईद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि असद ने अपने पिता के कहने पर फोन कर सूर्या को बुलाया, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ सूर्या को घेरकर चाकू से हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया।

इसी के साथ, खोड़ा पुलिस ने मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब, फरहान और आतिफ शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में फरहान ने दावा किया कि नवाब ने असद को सूर्या को मारने के लिए उकसाया था।

मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। हिन्दू-मुस्लिम समुदायों से जुड़े होने के कारण पुलिस भी ज्यादा सतर्कता बरत रही है। सूर्या के घर के बाहर पुलिस और आरआरएफ की तैनाती की गई है। साथ ही, हिन्दू संगठन के भी कई व्यक्ति घर के बाहर मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.